दरोगा कैंडिडेट्स का प्रोटेस्ट
पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज गुरुवार को सड़क पर उतरे हैं।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज गुरुवार को सड़क पर उतरे हैं।
अभ्यर्थी गांधी मैदान से निकलकर जेपी गोलंबर पहुंचे तो प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। कैंडिडेट्स ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है और जेपी गोलंबर से डाकबंगला की ओर बढ़ गए। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने इन्हें फिर रोकने की कोशिश की। कुछ कैंडिडेट्स सड़क पर लेट गए, जिन्हें पुलिस ने घसीटकर उठाया और डिटेन किया।
बता दें, प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से हुई। 10,789 सफल अभ्यर्थी लोक सेवक आवास घेरने निकले हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 1 महीने से गर्दनीबाग धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी बात नहीं सुनी गई है।
प्रदर्शन के दौरान डिटेन हुए एक कैंडिडेट ने कहा, एग्जाम के 4 महीने बाद सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी, ये हमारे साथ ज्यादती है।
दरोगा अभ्यर्थी डाकबंगला पहुंच गए हैं। लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने और पीटी परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस वालों ने भी मोर्चा संभाल रखा है। अभ्यर्थियों ने दरोगा का फिजिकल डेट जारी करने की मांग रखी है।
