Voice of Eastern India

कोलकाता से भाग कर चेन्नई में रचाई समलैंगिक शादी, अब दोनों युवतियों का कोर्ट में सरेंडर



कोलकाता से फरार हुईं दो युवतियां समलैंगिक विवाह करने के बाद एक महीने बीतने पर गुरुवार को शेखपुरा के स्थानीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचीं।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
रंजन कुमार/शेखपुरा:
कोलकाता से फरार हुईं दो युवतियां समलैंगिक विवाह करने के बाद एक महीने बीतने पर गुरुवार को शेखपुरा के स्थानीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचीं। इसकी सूचना मिलते ही चेवाड़ा थाने की पुलिस ने अदालत पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

चेवाड़ा के थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि न्यायालय में दोनों युवतियों के बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और बालिग हैं।

इनमें से एक युवती चेवाड़ा की और दूसरी भागलपुर की रहने वाली है। दोनों के परिवार पहले से कोलकाता में रहते हैं और दोनों परिवारों के बीच अच्छे और मधुर संबंध हैं। इसी पारिवारिक नजदीकी के चलते दोनों युवतियों के बीच भी गहरी मित्रता हो गई थी। 

चेन्नई में रचाया विवाह-मित्रता के इसी रिश्ते को जीवनभर के बंधन में बदलने के लिए दोनों युवतियां 22 नवंबर को कोलकाता से भागकर चेन्नई चली गईं थीं चेन्नई में दोनों ने आपस में समलैंगिक विवाह कर लिया और उम्रभर साथ रहने की शपथ ली एक महीने बाद जब वे वापस लौटीं और न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, तो इलाके में इस अनोखे विवाह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.