Voice of Eastern India

गांधी मैदान में बकरीद की नमाज अदा, पटना में चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना के गांधी मौदान में आज ईद-उल-जोहा (बकरीद) की नमाज अदा की जा रही है। यहां पांच हजार नमाजी नवाज अदा कर रहे हैं। नमाज को लेकर मैदान में विशेष तैयारियां की गई हैं। कड़ी सुरक्षा में लोगों को गांधी मैदान में एंट्री दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के भी गांधी मैदान पहुंचने की संभावना है। हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना नहीं है।

गांधी मैदान में सुरक्षा कड़ी

बकरीद को लेकर गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। मैदान परिसर में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं। हर गतिविधि पर CCTV कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके। नमाजियों की एंट्री के लिए गांधी मैदान के गेट नंबर 5 से 10 तक विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं वाहनों के प्रवेश और पार्किंग के लिए गेट नंबर 9 और 10 निर्धारित किए गए हैं।

पटना में 479 जगहों पर पुलिस की तैनाती

बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डीएम और एसएसपी के संयुक्त आदेश पर पटना जिले के 479 संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर

त्योहार के दौरान अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट को रोकने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर साइबर टीम लगातार नजर रख रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.