बिहार रेलवे
पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, दानापुर और पाटलिपुत्र समेत बिहार के 15 बड़े स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को लेकर बिहार रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, दानापुर और पाटलिपुत्र समेत बिहार के 15 बड़े स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं. अब यात्री सीधे प्लेटफॉर्म पर नहीं जा सकेंगे.
ट्रेन आने से करीब 20-30 मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की मिलेगी अनुमति. इससे पूर्व यात्री होल्डिंग एरिया में ही रोके जाएंगे. प्लेटफॉर्म पर भीड़ और भगदड़ रोकने के लिए रेलवे की ओर से यह नई व्यवस्था की जा रही है.
छठ के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है.
इसे भी पढ़ें: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ, आज घरों में बनेगा चना दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद
संबंधित सामग्री
