Voice of Eastern India

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को… 



जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है। 24 घंटे के अंदर 3 गुनहगारों को पकड़ा गया। इसके अलावा इस घटना में जो भी शामिल हैं उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। 

इस घटना को मंत्री ने बहुत ही निंदनीय बताया और कहा कि तुरंत इस पर कार्रवाई भी की गई है। महिला आयोग ने भी इसके ऊपर शक्ति से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

मंत्री श्रवण कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस घटना को छिटपुट बताया था। उस पर मंत्री शीला मंडल ने जवाब देते हुए कहा कि किसी भी समाज में इस तरीके की घटना को कभी भी प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। 

पहले भी बिहार में घटना घटती थी लेकिन पहले और अब में फर्क यह है कि तुरंत प्रशासन इस पर एक्शन ले रही है। 24 घंटे भी नहीं हुई है, बाकी जो बचे हैं जहां भी होंगे तुरंत उनपर भी करवाई की जाएगी सरकार कायम था, कायम है और कायम रहेगी।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.