Voice of Eastern India

ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा मासूम 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शम्भू भगत/भागलपुर:
भागलपुर जिले के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वर्धमान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ मौजूद चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी बांका जिले के अमरपुर के रहने वाले थे और बच्चे के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए अकबरनगर स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। 

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेल पुलिस मृतक पति-पत्नी की पहचान और हादसे की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.