Voice of Eastern India

दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां… दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी दोनों बेटियां बिस्तर पर मृत पाई गईं। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

यह घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला में सोमवार सुबह सामने आई। मृतक महिला की पहचान लगभग 30 वर्षीय नीदा खातून के रूप में हुई है। उसकी बेटियों में लगभग 3 वर्षीय सरिया खातून और 4 वर्षीय सितारा खातून शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, नीदा खातून अपने बच्चों के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहती थी, जबकि उसके सास-ससुर नीचे के कमरे में थे। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने उसे खोलने की कोशिश की। दरवाजा खुलने पर नीदा खातून फांसी पर लटकी मिली और दोनों बेटियां बिस्तर पर मृत पड़ी थीं।

पुलिस को शवों की स्थिति देखकर हत्या का संदेह है। महिला के शरीर के कुछ अंग पलंग से सटे हुए थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। बच्चों की मौत गला घोंटने से होने की संभावना है।

मृतक महिला के पति मोहम्मद साजिद लगभग 11 महीने पहले दुबई गए थे और वहीं काम करते हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और सभी संभावित कोणों से पड़ताल कर रही है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.