Voice of Eastern India

नवादा में भीषण सड़क हादसा, कार सवार महिला की मौके पर दर्दनाक मौत




नवादा में कंटेनर से टकराई कार, महिला की मौत


बिहार के नवादा में भीषण सड़क हादसे में कार सवार अनीता चौधरी की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज़11 भारत 
नवादा/डेस्क:
बिहार के नवादा में नगर थाना क्षेत्र के हड्डी गोदाम के समीप रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार अनीता चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.

मृतका नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जगाई गांव निवासी शैलेश कुमार संजय की पत्नी थीं. घायलों में डॉ. राजीव रंजन, माधुरी चौधरी और स्मृति प्रसाद शामिल हैं. सभी बिहारशरीफ जा रहे थे.

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनव धीमान, एसडीपीओ हुलास कुमार और नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं एसपी ने नवादा सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा है.

यह भी पढ़ें- बिहार में सॉल्वर गैंग को लेकर बड़ा खुलासा, NEET UG और री-NEET के बाद दारोगा भर्ती परीक्षा तक पहुंची जांच

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.