Voice of Eastern India

पटना में उगते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा जनसैलाब, महापर्व छठ संपन्न 



उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास संपन्न हुआ और व्रतियों ने जल ग्रहण कर पारण किया.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर छठ महापर्व के समापन पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास संपन्न हुआ और व्रतियों ने जल ग्रहण कर पारण किया. घाटों पर श्रद्धालुओं ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान लोगों ने कहा कि छठ महापर्व अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं, देश-दुनिया के अलग-अलग कोनों में इसकी छटा दिखाई दे रही है.

व्रती महिलाओं ने कहा कि36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास के बाद भी मां छठी मैया की कृपा से थकान का एहसास ही नहीं होता. पर्व के समापन पर घाटों पर भावुक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला. अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

बताते चलें दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले बिहारियों ने अपनी जड़ों और परंपराओं को नहीं छोड़ा, विदेशों में भी छठ की पूजा हो रही है. युवाओं में भी छठी मैया के प्रति अटूट आस्था देखने को मिल रही है. पीढ़ी दर पीढ़ी परंपरा आगे बढ़ रही है. अगले साल फिर छठी मैया के आगमन का इंतजार रहेगा.

इसे भी पढ़ें: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि, छठ महापर्व संपन्न





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.