Voice of Eastern India

बक्सर के नेहा नर्सिंग होम में ऑपरेशन नहीं, OT में पिकनिक चल रही थी?



बक्सर में कोइरपुरवा के नेहा नर्सिंग होम में रविवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। 




पीड़ित परिजन

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
धीरज कुमार/बक्सर:
बक्सर में कोइरपुरवा के नेहा नर्सिंग होम में रविवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। बाइक हादसे में पैर टूटने पर भर्ती शिक्षक हरिओम की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई, लेकिन परिजनों ने जो देखा वो हैरान करने वाला था।

परिजनों का गंभीर आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर प्रोटोकॉल का पालन ही नहीं कर रहे थे। न कोई सेफ्टी किट, न सेफ्टी कपड़ा, न OT का कोई नियम – जैसे ऑपरेशन नहीं, पिकनिक मनाई जा रही हो। 

परिजनों का यह भी आरोप है कि ऑपरेशन से पहले और बाद में पैसे की जबरदस्त मांग की जा रही थी।

मृतक चंडिका प्रेस निवासी शिक्षक हरिओम को पैर टूटने के बाद भर्ती कराया गया था। भाई संजय प्रकाश का आरोप है कि तीन घंटे तक OT में रखने के बाद उनकी मौत की खबर दी गई और बाद में स्टाफ मौके से निकल गया।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और संचालक डॉ. महेंद्र प्रसाद को अभिरक्षा  में ले लिया है।

परिजनों ने अस्पताल को सील कर डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.