न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग से पहले प्रशांत किशोर चुनाव आयोग पहुंचे। बांकीपुर से जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने शनिवार पटना के SSP के खिलाफ की शिकायत की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्होंने अपना प्रतिवेदन सौंपा।
उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा है कि पिछले 3 दिनों में अधिकारी ने अपने लोगों के साथ मिलकर काफी संख्या में लोगों को डराया धमकाया है। यह प्रजातंत्र की हत्या है इसलिए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
इसके बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि उनकी शिकायत की जांच कराएंगे। जांच के बाद पूरे मामले में रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि वह सारा सबूत कल सुबह 11:00 बजे मीडिया को दे देंगे।
