Voice of Eastern India

बांकीपुर उपचुनाव के रिजल्ट पर अंनत सिंह का बड़ा बयान, कहा- नीतीश सीएम रहते तो हार नहीं होती


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
साकेत / पटना :
बिहार में जदयू के विधायक अनंत सिंह ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो ऐसा नहीं होता। जनता ने इस बात का मैसेज किया है कि नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मिला लेकिन उन्हें हटा दिया गया। यह गलत हुआ, जनता यह समझ रही है कि उन्हें हटाया गया है और इससे जनता नाराज है। 

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमें पता है ऐसी बात नहीं है, उन्होंने खुद मुख्यमंत्री का पद छोड़ा है। जनता यह समझती है कि जिस तरीके से हटाया गया, बैठाया गया या गलत हुआ है यह नहीं होना चाहिए था। बांकीपुर विधानसभा चुनाव में जो लोग जीते हैं उनको जनता ने वोट किया तो वह जीते हैं। जिनको जनता ने वोट नहीं किया वह हारे हैं। सीधी बात है जनता मालिक होता है और जनता ही फैसला लेती है। 

नीतीश कुमार के दिल्ली में जदयू कार्यालय का निरीक्षण और एक्टिव होने पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल कोई दिक्कत नहीं है। वह जहां रहेंगे, जहां जाएंगे, जहां चुनाव लड़ेंगे, हम लोग पूरी तरह उनके साथ हैं और रहेंगे।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.