Voice of Eastern India

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए…


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बिहार में बड़ी संख्या में लोगों के घर, मवेशी और संपत्ति तबाह हुई है। राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने और राहत कार्य चलाने में पूरी तरह विफल रही है।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की थी। अब राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को 7-7 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कितनी राशि भेजती है या नहीं भेजती है, यह अलग बात है, लेकिन केंद्र को बिहार के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए, ताकि बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास का काम बेहतर तरीके से हो सके।

शिवराज सिंह चौहान के बिहार दौरे पर स्वागत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बिहार दौरे को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनका बिहार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को बिहार की स्थिति पर पूरी नजर रखनी चाहिए और केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष सहायता और पैकेज दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए।

UCC को लेकर सरकार पर निशाना

बिहार में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की चर्चा पर भाई वीरेंद्र ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में महंगाई बेरोजगारी से मुद्दा भड़काने के लिए UCC की बात की जा रही है..!

वही भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को खुला ऑफर दिया कि जेडीयू को बीजेपी का साथ छोड़ राजद के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहिए।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.