Voice of Eastern India

बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ते-दौड़ते मौत


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज से एक दुखद खबर सामने आई है। बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे रंजीत

घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के तेलंगही मैदान की है। मृतक की पहचान बसडीला नवका टोला निवासी 23 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है। रंजीत बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और रोज की तरह सुबह दौड़ का अभ्यास करने मैदान पहुंचे थे।

तीसरी राउंड के बाद बिगड़ी तबीयत 

बताया जा रहा है कि तीन राउंड दौड़ पूरी करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मैदान में ही गिर पड़े। साथ में मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक की आशंका  

डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.