Voice of Eastern India

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश



बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार में 16 अक्टूबर से फिर बालू खनन शुरू होगा। नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है। खान एवं भूतत्व विभाग ने घाटवार समीक्षा का फैसला लिया है। 

जानकारी मिली है कि खनन योजना और पर्यावरणीय मंजूरी की समीक्षा की जाएगी। ईसी और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी अड़चनें जल्द दूर होंगी। सीटीई-सीटीओ की लंबित प्रक्रिया पूरी कराने का भी निर्देश जारी किया गया है। 

खबर है कि बंदोबस्तधारी के साथ हुए एकरारनामे की भी जांच होगी। भुगतान समेत सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा। इस मामले में सिर्फ कागजी प्रक्रिया नहीं बल्कि घाटों के वास्तविक संचालन पर भी नजर रखा जा रहा है। इस कड़ी में 16 अक्टूबर से अधिक से अधिक नीलाम घाटों को चालू कराने का लक्ष्य रखा गया है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.