न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना : बिहार के नगर निकाय कर्मियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस दिन नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों की मांगों में मुख्य रूप से दैनिक मजदूरों के स्थायीकरण और आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करना है।
समन्वय समिति ने कहा कि इस मांग को लेकर बातचीत विफल हो चुकी है, हड़ताल अब वापस नहीं होगी। इस हड़ताल से पूरे बिहार में सफाई और नगर निकाय सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका है।
