Voice of Eastern India

बिहार में 14 प्रशासनिक अधिकारी बने आईएएस, यहां देखें पूरी लिस्ट


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस–बिहार कैडर) में पदोन्नत किया गया है। इससे संबंधित केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के निर्णय की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। इन अधिकारियों को वर्ष 2025 की चयन सूची के आधार पर आईएएस कैडर आवंटित किया गया है।

पदोन्नत अधिकारियों की लिस्ट-

  • 1. मृणायक दास (2016): अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग, पटना
  • 2. मनोरंजन कुमार (2016): निदेशक (प्रशासन), शिक्षा विभाग, पटना
  • 3. विकास कुमार (2016): अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (अतिरिक्त प्रभार– सचिव, बिहार युवा आयोग), पटना
  • 4. डॉ. गगन (2016): प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भंडार निगम, पटना
  • 5. अंजनी कुमार (2016): उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्णिया
  • 6. मो. इज्तबा हुसैन (2016): संयुक्त सचिव, सांख्यिक वित्त शाखा, वित्त विभाग, बिहार, पटना
  • 7. रजनीश (2016): अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना
  • 8. विद्यु भूषण चौधरी (2016): संयुक्त सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार, पटना
  • 9. मो. वसीम अहमद (2017): विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना
  • 10. कृत्यानंद रंजन (2017): संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, पटना
  • 11. मो. राशिद आलम (2017): जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पटना
  • 12. इबरार अहमद खां (2017): सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना
  • 13. मनोज कुमार (2017): संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना
  • 14. हेमंत सिंह (2017): अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.