Voice of Eastern India

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

धीरज कुमार / बक्सर –  केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर आयोजित ‘बेमिसाल कार्यक्रम’ के तहत आज जिला अतिथि गृह में एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय टाइगर उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की और संचालन जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने किया।

हाइलाइट्स – 

  • ‘बेमिसाल कार्यक्रम’ के तहत जिला अतिथि गृह में आयोजित हुई प्रेसवार्ता।
  • बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय टाइगर रहे मुख्य अतिथि।
  • मंत्री ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का किया बखान।
  • डीबीटी के जरिए करोड़ों लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा।
  • बक्सर में नवनिर्मित पुल धंसने के सवाल पर दिया चर्चित बयान।
  • संजय टाइगर बोले, “पुल बना था तभी गिरा है, नहीं बनता तो गिरता कैसे।”

मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान  

संजय टाइगर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट विश्वास है। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को धरातल पर उतारकर इसे एक जन आंदोलन बना दिया है।

बिचौलियों पर प्रहार और सुरक्षा को मिली मजबूती  

मंत्री ने आगे कहा कि बिचौलियों का मार्ग बंद कर डीबीटी के जरिए सीधे 54 करोड़ लोगों को सरकारी अनुदान का लाभ पहुँचाया गया है। उन्होंने देश की मजबूत होती आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत भ्रष्टाचार मुक्त होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नवनिर्मित पुल धंसने पर दिया बयान  

प्रेसवार्ता के दौरान बक्सर में नवनिर्मित पुल धंसने के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री संजय टाइगर ने कहा, “पुल बना था तभी गिरा है। पुल नहीं बनता तो गिरता कैसे।” 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.