Voice of Eastern India

भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ थाने पहुंचे सांसद



पप्पू यादव ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। उनके कथित बयान—‘हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े’- को लेकर अब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पप्पू यादव ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसे भगवान श्रीकृष्ण की गरिमा और करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताया है।

पप्पू यादव का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं। ऐसे में उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी को लेकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस बयान के सामने आने के बाद धार्मिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.