न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में आज (25 जून) बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बिहार की राजधानी पटना में आयोजित हुए ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि हमारे यहां कोई भी समस्या सामने आती है तो सरकार तुरंत चिंतित होकर उसको आगे बढ़ाती है. वहीं अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि ‘भोजपुर में एक घटना घटी, तुरंत बिहार सरकार ने ज्यूडिशियल कमीशन का गठन किया. क्योंकि न्याय मिले, कोई अगर गलत है तो उस पर कार्रवाई हो.’
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज दिए गए बयान से पहले अभी पत्रकारों ने उनसे इस मामले में सवाल किया था. जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था. अब एक कार्यक्रम के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि सरकार कैसे चिंतित है. बीते बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें भोजपुर एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की मुहर लगी थी. वहीं इस मामले की जांच की जिम्मेदारी पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा के हाथों में सौंपी गई है. आज मामले को और भी बेहतर तरीके से जानने के लिए और परिजनों से मिलने के लिए रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा बिलौटी गांव भी गए थे और वहां उन्होंने भारत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात भी की है.
यह भी पढ़ें: पलामू में दिनदहाड़े बड़ी लूट: प्रज्ञा केंद्र में पिस्टल तानकर ₹1 लाख उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
