Voice of Eastern India

मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का विपक्ष पर हमला, बोले- अपराधियों को जाति के चश्मे से…



बिहार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर हमला बोला है।




मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर हमला बोला है। बिहार में हुए एनकाउंटर को लेकर विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष अपराधियों को जाति के चश्मे से देखना बंद करे।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को सरकार ने पूरी छूट दी है। एनकाउंटर होने पर सवाल और अपराध बढ़ने पर सरकार को घेरना विपक्ष का दोहरा रवैया रहा है। 

इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से डिबेट करने से पहले हमारे जिला अध्यक्ष से डिबेट कर लें। राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खत्म हो गया है। कांग्रेस को बचाना है तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पार्टी को मुक्त कीजिए। ये दोनों देश को बांग्लादेश बनाने की कोशिश में लगे हैं, षड्यंत्र रच रहे हैं।

RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर भी मंत्री ने निशाना साधा है। नरेंद्र मोदी विदेश में कहां जाकर रहेंगे, इस तरह का बयान देना उचित नहीं। भाई वीरेंद्र क्या पूरी दुनिया घूम चुके हैं, पहले अपना ठिकाना खोज लें।

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.