Voice of Eastern India

मुंगेर के कल्याणपुर में आज जलेगें 11.11 लाख दीप, सीएम सम्राट करेंगे भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने गृह जिला मुंगेर के कल्याणपुर पहुंचेंगे।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित कुमार/मुंगेर:
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने गृह जिला मुंगेर के कल्याणपुर पहुंचेंगे। यहां वह मां बड़ी दुर्गा महारानी के प्रांगण में गंगा तट पर आयोजित होने जा रहे भव्य दीपोत्सव में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों के प्रज्वलित होने के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से कल्याणपुर पहुंचेंगे और करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 

इस दौरान वे गंगा आरती में शामिल होंगे, पहला दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के तमाम आला अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।
 
मुंगेर जिले का कल्याणपुर आज इतिहास रचने जा रहा है। अयोध्या के बाद देश के दूसरे और बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव के दावे के साथ यहां 11 लाख 11 हजार 111 दीप जलाने की भव्य तैयारी की गई है। मां बड़ी दुर्गा महारानी की आस्था और गंगा तट की पावन धरती पर आयोजित इस दीपोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने गृह जिले पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से कल्याणपुर पहुंचेंगे। मां बड़ी दुर्गा महारानी के प्रांगण में गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में वे करीब आधे घंटे तक रहेंगे। इस दौरान गंगा आरती में शामिल होने के साथ मुख्यमंत्री अपने हाथों से पहला दीप प्रज्वलित करेंगे और लाखों दीपों से जगमगाने वाले दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 

इसके बाद वे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन और कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में जिला के वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन, हेलीपैड, आगमन एवं निकास मार्ग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। 

प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। वहीं, इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है। पूरा कल्याणपुर मुख्यमंत्री के स्वागत और लाखों दीपों से मां बड़ी दुर्गा महारानी का दिव्य श्रृंगार करने के लिए तैयार है।  आज कल्याणपुर का यह आयोजन मुंगेर के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक पल बनने जा रहा है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.