Voice of Eastern India

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अमित कुमार / सीतामढ़ी:
बिहार के मछली पालक किसानों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बड़ी सौगात दी। सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तैयार इस परियोजना को बिहार में मत्स्य क्षेत्र को नई ऊंचाई देने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

करीब 40 एकड़ में विकसित ब्रूड बैंक में ब्रूड स्टॉक तालाब, नर्सरी पॉन्ड और रियरिंग पॉन्ड समेत आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां रोहू, कतला, मृगल, जयंती रोहू, कॉमन कार्प, अमृत कतला और अमूर कार्प जैसी विभिन्न प्रजातियों के गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज तैयार किए जाएंगे।ब्रूड बैंक के शुरू होने से बिहार के मछली पालकों और हैचरी संचालकों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध होगा। दूसरे राज्यों से बीज

केंद्र की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और राज्य सरकार के प्रयासों से तैयार यह परियोजना आत्मनिर्भर मत्स्य उत्पादन, रोजगार सृजन और किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम है। इससे बिहार के मत्स्य क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.