मोतिहारी मे प्रेमी जोड़े की लोगों ने पकड़कर मंदिर में शादी करवा दी।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार/मोतिहारी: कहावत है कि ‘मियां बीवी जब राजी तो क्या करेगा काजी’ ऐसी ही एक कहावत को लोगों ने मोतिहारी में हकीकत होते हुए देखा है। मोतिहारी के हिंदरी बाजार की लड़की आरती और छतौनी के देवा दास का दो साल पहले इंस्टाग्राम से हुआ प्यार इतना परवान चढ़ा की चोरी चुपके प्रेमी जोड़ा मिलने लगा।
जब परिवार वालों की पहरेदारी तेज हुई तो दोनों घर से भाग कर इधर-उधर रहने लगे लेकिन मामला इतना बढ़ा की प्रेमी की ठुकाई भी होने लगी और पुलिस को भी इसकी जानकारी मिली।
पुलिस ने मामला को सुलझा कर दोनों को घर भेज दिया लेकिन फिर भी लड़का लड़की छुप-छुपकर मिलते रहे। लड़की भी छूप कर लड़के से मिलती रही। मोहल्ले वालों को चोरी-चोरी दोनों का मिलना नागवार गुजरा।
मोहल्ले वासियों ने लड़का-लड़की के करतूत की जानकारी दोनों परिवार को दे दी। लोगों ने परिजन को बुलाया और मंदिर में ही चट मंगनी पट ब्याह रचवाया। मोहल्ले के लोगो ने माला खरीदवाया, पंडित जी को बुलाया और मांग में सिंदूर डलवाया गया ताकि स तरह की गलत हरकत समाज में अन्य और लोग ना करें।
वहीं लड़की आरती कुमारी ने कहा कि दोनों परिवार के राजा मंदिर से शादी हो रही है। हम लोग खुश हैं। 2 वर्ष पहले इंस्टाग्राम से हमलोगों की जान पहचान हुई और अब प्यार में बदला। पहले तो परिवार के लोग नाराज थे लेकिन अब जाकर शादी सभी ने मिलकर कराई है। वहीं समाजसेवी संजीत कुमार ने कहा कि लगातार इस तरह की जानकारी मिल रही थी, इससे समाज कलंकित हो रहा था इसलिए हम सभी ने मिलकर इस प्रेमी जोड़े की मंदिर मे चट मंगनी पट ब्याह करवा दिया है।
