Voice of Eastern India

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, जिउतिया स्नान के दौरान पोखरे में डूबकर 4 बच्चियों की मौत



मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
मनीष कुमार/मोतिहारी:
मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पोखरे में स्नान करने गई चार नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में चारों की मौत हो गई। 

मृतकों में प्रमोद महतो की 13 वर्षीय बेटी सोनामति, 10 वर्षीय फूलमती, वीरेंद्र महतो की 10 वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी और अच्छेलाल पासवान की 12 वर्षीय बेटी प्रतिमा कुमारी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि जिउतिया पर्व को लेकर महिलाएं और बच्चियां पोखरे में स्नान करने पहुंची थीं। इसी दौरान चारों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। 

सूचना पर पहाड़पुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। चारों को सीएचसी पहाड़पुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.