न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 24 दिनों बाद विदेश से बिहार लौट आए हैं। इस दिन उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को सड़क छाप गुंडा कह दिया।
जिस तरीके से पटना के साथ-साथ जिलों में छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया और काफी संख्या में लड़के लड़कियों को पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है इसे किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि क्योंकि बिहार का मुख्यमंत्री खुद सड़क छाप गुंडा है, अपराधी है। वह पुलिस को भी गुंडा बना रहा है।
बिहार में जितने भी छात्र-छात्राओं पर मामला दर्ज किया गया है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, कल तक अगर उन पर दर्ज मामला नहीं हटाया गया, उनको गिरफ्तारी से नहीं छोड़ा गया तो बिहार में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बिहार की स्थिति तभी सुधर पाएगी जब इस सरकार को गिराना होगा। क्योंकि यह अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार है। राज्य सरकार के पास कल तक का समय है। सरकार कल तक सभी छात्राओं पर दर्द मामला वापस ले, उनको रिहा करें नहीं तो बिहार में बड़ा आंदोलन होगा।
उन्होंने आगे कहा कि कई विधायकों को गिरफ्तार किया गया है। हमारे बड़े भाई तेज प्रताप को कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। यह तानाशाही नहीं चलेगी।
