3 करोड़ की गाड़ी, 3 लाख शादी के कार्ड और घुड़दौड़ में थार के ऐलान के बाद अब आलीशान नया मकान चर्चा के केंद्र में है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. 3 करोड़ की गाड़ी, 3 लाख शादी के कार्ड और घुड़दौड़ में थार के ऐलान के बाद अब आलीशान नया मकान चर्चा के केंद्र में है. शिवांगी के स्वागत के लिए बिहटा में आलीशान नया मकान बनवाया गया है.
शिवांगी के होने वाले ससुर रणविजय कुमार सिंह ने अपनी बहु के लिए बिहटा के कृष्णा नगर में करीब दो कट्ठा जमीन पर आलीशान मकान बनवाया है. बताते चलें शिवांगी के ससुर रणविजय कुमार सिंह CRPF में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं.
बताया जा रहा है कि शादी के बाद शिवांगी सिंह इसी नए घर में रहेंगी. 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के साथ शिवांगी की शादी होनी है. शादी के साथ ही नए मकान में शिवांगी का गृह प्रवेश होगा.
इसे भी पढ़ें: विदेश सफर से भी महंगा हुआ छठ पर घर लौटना, 400% तक बढ़ा फ्लाइट किराया
