Voice of Eastern India

वीडियो वायरल होने के बाद हेडमास्टर सस्पेंड


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिपुर गौड़ीदास टोल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नर्तकी हाथ में पिस्तौल जैसी वस्तु लहराते हुए डांस करती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मधुबनी की कार्रवाई के बाद निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक का मुख्यालय BRC फुलपरास निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति ली गई थी या नहीं, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वीडियो में दिख रही वस्तु वास्तविक पिस्तौल है या कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाली लाइटर गन, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल वायरल वीडियो और प्रधानाध्यापक के निलंबन के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.