Voice of Eastern India

शौच के लिए घर से निकले युवक की हत्या, आरा बक्सर फोरलेन को लोगों ने किया जाम 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
संजय श्रीवास्तव/आरा:
भोजपुर जिले के आरा में शौच के लिए घर से निकले एक यूवक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने धनजी यादव के शव को बीच सड़क पर रखकर आरा–बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। बता दे की धनजी यादव बड़की सनदिया गांव का रहने वाला था। 

जाम की खबर पर आर के अंचल अधिकारी अंकिता और पुलिस प्रशासन भी पहुंचा।प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले की जांच में जुट गई है.
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.