Voice of Eastern India

श्याम रजक का महागठबंधन पर हमला, कहा- विपक्षी नेता जनता के… 



दिल्ली में होने वाली महागठबंधन की बैठक को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने विपक्ष पर निशाना साधा है।




जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
दिल्ली में होने वाली महागठबंधन की बैठक को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैठक से कोई फायदा नहीं होने वाला है। विपक्ष एकजुट नहीं है और सभी नेता बैठक में नहीं पहुंचेंगे। विपक्षी नेता जनता के बीच नहीं जाते हैं और जनता उन्हें नकार चुकी है।

तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए श्याम रजक ने कहा कि उनका हिसाब-किताब ठीक नहीं है। लैंड फॉर जॉब मामले में आज सब साफ हो जाएगा। हारने पर कभी ईवीएम तो कभी दूसरे मुद्दे उठाए जाते हैं। जहां जीतते हैं, वहां ईवीएम और वोट चोरी का मुद्दा नहीं रहता। तेजस्वी मन, तन और विचार से कमजोर हैं।

बेगूसराय मामले पर तेजस्वी के बयान को लेकर श्याम रजक ने कहा कि उन्हें असुरक्षित इसलिए लगता है, क्योंकि वह जनता के बीच नहीं जाते। उन्हें सुरक्षा मिली हुई है, फिर भी घर से बाहर नहीं निकलते। जनता सुरक्षित है और सरकार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। सरकार न्याय के साथ विकास कर रही है।

वहीं, बीजेपी विधायक विनय बिहारी के धरने पर श्याम रजक ने कहा कि यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। विधायक जनता के सवाल पर धरने पर बैठे हैं और डीएम से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सवाल पर हम भी मुखर होकर आगे आते हैं।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.