न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे कैबिनेट की जरूरी बैठक होनी है। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंजूरी की संभावना है।
6 बजे होगी प्रेस ब्रीफिंग
इस बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग में फैसलों की जानकारी दी जाएगी।
पिछली बैठक में 22 एजेंडों को मिली थी मंजूरी
बता दें कि पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। इनमें परिवहन, शहरी विकास, कृषि, ऊर्जा और आधारभूत संरचना से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल थे।
चार हाई-स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी
कैबिनेट ने बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए चार हाई-स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी थी। इसके तहत पटना-गया, पटना-मुजफ्फरपुर, पटना-बेगूसराय और पटना-आरा के बीच रैपिड रेल चलाई जाएगी। इस परियोजना के लागू होने से शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग दो-तिहाई तक कम होने का अनुमान है।
