Voice of Eastern India

सीतामढ़ी में जिला परिषद सदस्य के पति को गोलियों से भूना; मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि सुबह बैद्यनाथ महतो मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने उन्हें कई गोलियां मारीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोल लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी मिली है कि बैद्यनाथ महतो पर इससे पहले भी जानलेवा हमला किया गया था। उस घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि उस मामले में पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। अब एक बार फिर बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है।  

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने बैद्यनाथ महतो को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पहले हमले के बाद भी अगर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई की होती तो शायद अपराधियों के हौसले नहीं बढ़ते। हालांकि, पुलिस की ओर से पिछली घटना में कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोपों पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई दूसरा कारण, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.