Voice of Eastern India

सीतामढ़ी में प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के ठिकानों पर EOU की रेड



बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

न्यूज़11 भारत 
सीतामढ़ी/डेस्क: 
आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सीतामढ़ी में बड़ी कार्रवाई की है. बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. बाजपट्टी स्थित अफजल आलम के दो ठिकानों पर करीब 3 घंटे से जांच जारी है. 

अफजल आलम के भाई के घर पर भी EOU की टीम ने छापा मारा है. करीब 20 गाड़ियों से अधिकारियों की टीम पहुंची है, 5 थानों की पुलिस भी कार्रवाई में शामिल है. संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. EOU की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
छापेमारी के बाद आय से अधिक संपत्ति और संभावित जब्ती को बड़ा खुलासा होने की संभावना है. 

इसे भी पढ़ें: बिहार की ओर बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, कई जिलों में बारिश की संभावना





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.