Voice of Eastern India

हाथी दांत तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 19 किलो 390 ग्राम हाथी दांत के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार




नरकटियागंज में हाथी दांत तस्करी रैकेट का भंडाफोड़


बिहार के पश्चिम चंपारण में DRI और पुलिस ने हाथी दांत तस्करी रैकेट का खुलासा कर 19.390 किलो हाथी दांत बरामद किया। चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।

न्यूज़11 भारत 
पश्चिम चंपारण/डेस्क:
बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से है, जहां हाथी दांत तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. राजस्व सूचना निदेशालय DRI (Directorate of Revenue Intelligence) गुजरात यूनिट की टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई के बाद आरोपियों को रामनगर रेंज को सौंपा गया. वहीं इस मामले में वन विभाग ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इस मामले में बेतिया DFO पंकज कुमार ने बताया कि DRI की टीम ने बेतिया पुलिस के सहयोग से 19 किलो 390 ग्राम हाथी के दांत बरामद करके वन विभाग को सौंप दिया. जिसके बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस मामले में कितने लोग शामिल हैं, कहां से दांत आया और कहां जा रहा था, इसकी छानबीन जारी है.
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.