Voice of Eastern India

होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस 



दोनों महिलाएं शहर में शादी समारोहों में एंकरिंग करने के लिए आई थीं और होटल में ठहरी हुई थीं.

न्यूज़11 भारत 
मुजफ्फरपुर/डेस्क: 
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब का सेवन और तस्करी लगातार जारी है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर का है, जहां पुलिस ने एक निजी होटल में छापेमारी कर शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकरों को गिरफ्तार किया है. दोनों महिलाएं शहर में शादी समारोहों में एंकरिंग करने के लिए आई थीं और होटल में ठहरी हुई थीं. दोनों महिलाएं शराब का सेवन कर रही थी.

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी निवासी मधुमिता मुखर्जी और पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया स्थित दुर्गाचक निवासी पिंकी सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के कमरे से वोडका और प्रीमियम ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें बरामद की हैं.

शादी समारोह में एंकरिंग के बाद होटल लौटी थीं दोनों 

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों महिलाएं पेशे से इवेंट एंकर हैं. वे मुजफ्फरपुर में आयोजित शादी समारोहों में एंकरिंग करने आई थीं. गुरुवार की रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों माड़ीपुर स्थित होटल के कमरे में पहुंचीं. इसी दौरान पुलिस को कमरे में शराब होने की गुप्त सूचना मिली.
सूचना के आधार पर काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने होटल में छापेमारी की. तलाशी के दौरान कमरे से शराब की बोतलें बरामद हुईं. इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.

 शराब किसने पहुंचाई, पुलिस कर रही जांच 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब दोनों महिलाएं अपने साथ पश्चिम बंगाल से लेकर आई थीं या मुजफ्फरपुर में किसी स्थानीय शराब कारोबारी ने होटल तक इसकी आपूर्ति की थी. शराब की सप्लाई करने वाले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. इस मामले में काजीमोहम्मदपुर थाने में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एसपी ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि शहर में होटल, लॉज, धर्मशाला को सर्च कर कार्रवाई करने का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया. इसी क्रम में माड़ीपुर स्थित एक होटल में सर्च किया गया तो उस होटल में दो महिला ठहरी हुई थी. जांच में कमरे से दो शराब की बोतलें बरामद कर जप्त की गई. दोनों महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया है. दोनों पश्चिम बंगाल से आई थी. पूछताछ के बाद होटल मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: पीपल के पत्ते पर PM मोदी, CM सम्राट और नीतीश की तस्वीर, लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 5 घंटे में रची अनोखी कलाकृति
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.