Voice of Eastern India

2027 यूपी विधानसभा चुनाव में JDU की एंट्री! निशांत कुमार का बड़ा ऐलान



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अब उत्तर प्रदेश में भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि JDU 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

यूपी में संगठन विस्तार करेंगे निशांत कुमार

निशांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग चाहते थे कि वहां पार्टी की एक बैठक आयोजित हो। इसी सिलसिले में वह कल उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में अपनी संगठनात्मक ताकत बढ़ाएगी और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भी हिस्सा लेगी।

बिहार से बाहर पार्टी का विस्तार करने की तैयारी

JDU का यह फैसला बिहार से बाहर पार्टी का राजनीतिक आधार बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में बिहार की राजनीति में प्रभाव रखने वाली JDU की यूपी में चुनावी एंट्री पर अब सबकी नजर रहेगी।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.