Voice of Eastern India

22 नवंबर से शुरू होगा विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, जानिए इस बार क्या होगा खास



सारण जिले के सोनपुर में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक सोनपुर मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा.

न्यूज़11 भारत 
सारण/डेस्क: 
बिहार का विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 22 नवंबर से शुरू हो रहा है. कल 21 नवंबर से भारत का सबसे पुराना और प्रसिद्ध पशु मेला सजने लगेगा. सारण जिले के सोनपुर में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक सोनपुर मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा. 32 दिनों तक हरिहर क्षेत्र में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. 

राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर को मेले का उद्घाटन कर सकते हैं. हालांकि फिलहाल उद्घाटन समारोह को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है. 

 आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज में देशभर के कलाकार अपनी कला दिखायेंगे. वहीं लाइट एंड साउंड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक प्रस्तुतियां मेले की रौनक बढ़ाएगी. इसके अलावा भागवत कथा, रामलीला, गंगा आरती, नौका दौड़, कुश्ती और पतंगबाजी मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे. 

मेला में दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के लिए स्विस कॉटेज में ठहरने की विशेष व्यवस्था की जा रही है. वहीं मेले में पर्यटन विभाग का विशेष पवेलियन भी तैयार होगा. 

एक बार फिर सोनपुर मेला देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनने के लिए तैयार है. सोनपुर मेले में बिहार की संस्कृति और विरासत की भी भव्य झलक देखने को मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: पटना यूनिवर्सिटी में आज लगेगा रोजगार मेला, प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.