Voice of Eastern India

24 घंटे में पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अभिषेक राज / गया जी :
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म, अपहरण एवं SC/ST एक्ट से जुड़े मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 29 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री का आशीष कुमार ने अपहरण कर शेरघाटी के एक होटल में दुष्कर्म किया। दो दिन बाद घर छोड़ने के दौरान आरोपी ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

इस संबंध में इमामगंज थाना कांड संख्या 265/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा के अधिकारियों को शामिल किया गया। 

तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने ग्राम पकड़ी गुड़िया में छापेमारी कर आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान तेजी से पूरा कर शीघ्र आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा, ताकि त्वरित सुनवाई के माध्यम से दोषी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.