Voice of Eastern India

30 अक्टूबर तक टली सुनवाई



IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को आरोपी लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय करने पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना:
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को आरोपी लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय करने पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है। मामले पर अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC होटल मामले में आज लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों से जुड़ी सुनवाई हुई। कोर्ट ने इससे पहले 10 सितंबर को 9 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोप तय करने का आदेश दिया था। जबकि सात आरोपियों को मामले से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

आज की कार्यवाही आरोपियों के खिलाफ तय किए गए आरोपों की औपचारिक प्रक्रिया से जुड़ी थी। मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव के अलावा सरला गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स, सुजाता होटल्स और विनय कोचर व विजय कोचर आरोपी हैं।

बता दें कि मामला 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में रांची और पुरी के IRCTC होटलों के टेंडर से जुड़े कथित अनियमितताओं और पटना की जमीन से जुड़े लेन-देन के आरोपों से संबंधित है। आरोपों का अंतिम फैसला ट्रायल में साक्ष्यों के आधार पर होना है।

इस मामले में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये कोर्ट का प्रोसीजर है और हम लोगों को जितना कोऑपरेट करना है कर रहे हैं। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.