Voice of Eastern India

बिहार में 21 आईएएस ट्रांसफर


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल किया है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार रात को 21 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की। इससे कुछ देर पहले ही 27 आईपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया।

आईएएस आनंद किशोर 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1996 बैच के आईएएस आनंद किशोर को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रॉबर्ट एल चोग्थू का अल्पसंख्यक विभाग से तबादला कर उन्हें संसदीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया दिया गया है।

मो. सोहैल 

2007 बैच के आईएएस मो. सोहैल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव एवं जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

त्यागराजन बने बीएसईबी के अध्यक्ष

पटना के डीएम त्यागराजन का तबादला कर उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बना दिया गया है। उनके पास स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का भी प्रभार रहेगा। इसी तरह, खगड़िया के डीएम नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

कुंदन कुमार होंगे पटना के नए डीएम

नालंदा के डीएम कुंदन कुमार का पटना ट्रांसफर कर दिया गया है। अब वह पटना के नए जिलाधिकारी (डीएम) होंगे। वहीं, मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड का प्रबंधन निदेशक बनाया गया है। 2013 बैच के आईएएस धर्मेंद्र कुमार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

जहानाबाद और नालंदा में नए डीएम

स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव छिरिड वाई भूटिया का ट्रांसफर उन्हें जहानाबाद की नई डीएम नियुक्त किया गया है। रोहतास की डीएम उदिता सिंह का भी तबादला किया गया है। उन्हें नालंदा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सौरभ जोरवाल का भी ट्रांसफर 

पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल का ट्रांसफर करते हुए सरकार ने उन्हें साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (एमडी) बना दिया गया है।

अंशुल बांका के नए डीएम

2016 बैच के आईएएस अंशुल अग्रवाल को बांका जिले का नया डीएम बनाया गया है। अभी तक वह मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में में उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

अलंकृता भागलपुर, तो गौरव होंगे मुजफ्फरपुर के नए डीएम

जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय का तबादला कर उन्हें भागलपुर की जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। 2017 बैच के आईएएस कुमार गौरव मुजफ्फरपुर जिले के नए डीएम होंगे, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक पद से तबादला कर दिया गया है।

गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में डीएम कौन

कंफेड के एमडी समीर सौरभ को गोपालगंज का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, 2019 बैच के आईएएस सौरभ सुमन यादव पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के नए जिलाधिकारी होंगे, उनका कृषि निदेशक के पद से ट्रांसफर कर दिया गया है। जहानाबाद जिला परिषद की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रीति को समेकित बाल विकास सेवाएं का निदेशक बनाया गया है।

नवीन किशनगंज, विक्रम खगड़िया के डीएम होंगे

2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन कुमार किशनगंज के नए डीएम होंगे, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से उनका तबादला कर दिया गया है। इसी तरह प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात विक्रम विरकर को भी स्थानांतरित कर खगड़िया का नया डीएम नियुक्त कर दिया गया है।

दीपक मिश्रा को रोहतास भेजा

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात आईएएस दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास में डीएम बनाकर भेज दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.