Voice of Eastern India

शाहनवाज हुसैन ने UCC को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- यह पूरे देश में…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि UCC पूरे देश में लागू होना चाहिए और इसमें किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गोवा, उत्तराखंड और गुजरात जैसे राज्यों में पहले से इस दिशा में काम हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब देश के लोग विदेश में शादी करते हैं तो वहां के कानून के अनुसार शादी को रजिस्टर कराया जाता है, ऐसे में भारत में भी एक समान कानून होना एक सकारात्मक कदम है।

विश्व के बड़े नेताओं में शामिल पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे को लेकर भी शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा बेहद सफल रही है और उन्हें वहां का सर्वोच्च सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज विश्व के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं और उनका संदेश पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव का है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे, जो भारत की सांस्कृतिक परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता है।

पद बदलने पर आवास बदलने की प्रक्रिया सामान्य

वहीं, राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह मकान खाली कराने का मामला नहीं है, बल्कि उन्हें नया आवास दिया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नेताओं के पद बदलने के साथ उनका आवास भी बदलता रहता है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसके अलावा राहुल गांधी को लेकर दिल्ली में लगे पोस्टर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह खुद भी बिहारी हैं और बिहार की बात करते हैं, लेकिन यह पोस्टर किसने लगाया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.