न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मौसम विभाग ने आज बिहार के 30 जिलों में तेज बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दिन पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, और दरभंगा में भारी बारिश की संभावना है।
40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा
साथ ही विभाग ने 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतवानी जारी की है। आज पटना और आस-पास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 7 दिन तक मौसम में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है।
कहीं भारी बारिश, कहीं मानसून सुस्त
सीमांचल और कोसी के इलाके पानी-पानी हैं, वहीं राजधानी पटना समेत दक्षिण और पश्चिम बिहार के लोग अब भी अच्छी बारिश का इंतजार करते करते थक चुके हैं। मौसम विभाग ने आज सीमांचल के जिलों अररिया और सुपौल में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा और मधुबनी में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
पटना में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक-दो दौर में बारिश हो सकती हैं। अगले एक सप्ताह तक बिहार के बहुत सारे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है।
