न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क
पवन कुमार सिंह / छपरा : सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत जिगना गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जहां भाई ने ही अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत किशोरी स्थानीय थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी मुन्ना सिंह की पुत्री अनन्या कुमारी (15) बताई गई है।
बहन ने मौके पर तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि वह कल के पास बैठकर बर्तन धो रही थी, उसी बीच उसका भाई आया और उसके गले पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। जिसक कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रिवीलगंज थाना अध्यक्ष ने कार्रवाई कर आरोपी भाई को निरुद्ध कर लिया, जिसकी उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। अब उसने हत्या किन परिस्थितियों में की, इस पर फिलहाल गांव के लोग अटकल लग रहे हैं।
मामले की जांच जारी
इस हत्या के दो बिंदु निकलकर सामने आए हैं। पहला कि हत्यारा किशोर नशेड़ी है और घर में पैसे के लिए झगड़ा हुआ करता था। जबकि दूसरा मामला किशोरी के प्रेम प्रसंग पर भी गांव में दबी जबान से चर्चा हो रही है। स्थिति जो भी हो, पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
