Voice of Eastern India

जनसुराज से प्रशांत किशोर ने किया नामांकन, वीणा मानवी हुईं गिरफ्तार


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह वह नामांकन दाखिल करने समाहरणालय पहुंची थीं और नामांकन दाखिल करने के बाद ही पुलिस ने वीणा मानवी को गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर पटना डीएम कार्यालय के बाहर काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि वीणा मानवी तेजप्रताप की पार्टी में JJD से कैंडिडेट हैं। उन्होंने कहा, ये सब बीजेपी करवा रही है। मैंने कोई क्राइम नहीं किया है। हार के डर से ये सब किया जा रहा है।

नामांकन से पहले मंदिर पहुंचे प्रशांत

वहीं दूसरी ओर नामांकन के आखिरी दिन जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन से पहले प्रशांत किशोर ने आज सुबह सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में पूजा की। इस दौरान पत्नी डॉ. जाह्नवी दास भी उनके साथ मौजूद रहीं। इससे पहले भी जनसंर्पक अभियान के दौरान वो त्रिपुंड लगाए नजर आए। 

आपस में भिड़े भाजपा व जनसुराज कार्यकर्ता 

इस दिन स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित जनसभा में प्रशांत किशोर 5 मिनट के लिए पहुंचे। यहां से वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ पर्चा भरने के लिए निकल गए। रोड शो करते हुए आगे बढ़े। उनके रोड शो में भरत तिवारी के पोस्टर भी नजर आए। इस दौरान भाजपा और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 

आज पटना आएंगे नितिन नवीन 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंच रहे हैं। वो भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे, साथ ही बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के जीत को लेकर रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सभी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि इस सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी, जबकि 3 अगस्त को नतीजे आएंगे।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.