Voice of Eastern India

अब डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी, अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। News11 Bharat से एक्सक्लूसिव बातचीत में आरजेडी के प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि मृत्युंजय तिवारी से उनकी मुलाकात हुई है और उनसे पार्टी में वापस आने का आग्रह किया गया है। 

पार्टी ने सबकुछ सामान्य

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के विदेश से लौटने के बाद उनसे भी बातचीत कर मृत्युंजय तिवारी की वापसी की कोशिश की जाएगी। वहीं, आंतरिक कलह के सवाल पर सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है, सब कुछ सामान्य है। 

मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा, भड़की जेडीयू 

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफा देने के बाद नाराज जेडीयू ने कहा कि राजद बर्बाद हो चुकी है। कहां है तेजस्वी का लोकेशन। राजद के प्रवक्ता इस्तीफा दें तेजस्वी को इससे कोई मतलब नहीं। राजदार कौन है? किसी की हिम्मत नहीं की राजद में तेजस्वी के बिना कोई फैसला ले ले। तेजस्वी यादव पिता लालू यादव को पॉलिटिकल प्रेशर दे रहे हैं। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.