Voice of Eastern India

अब गया होकर चलेगी यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत 


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। इनमें रांची-पटना-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन गया जंक्शन होकर चलेगी। इससे गया समेत मगध क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

इस दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन 

रेलवे के इस फैसले से परीक्षा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम होगी और अभ्यर्थियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 08624 रांची-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का परिचालन 19 जुलाई को तथा गाड़ी संख्या 08623 पटना-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का परिचालन 20 जुलाई को होगा।

पूरी तरह अनारक्षित रहेगी ट्रेन 

यह स्पेशल ट्रेन गया जंक्शन होकर चलेगी और पूरी तरह अनारक्षित रहेगी, जिससे अभ्यर्थी सामान्य टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा रेलवे ने रांची–दुमका, दुमका–रांची, टाटानगर–हजारीबाग रोड, हजारीबाग रोड-टाटानगर तथा रांची-गढ़वा रोड–रांची के बीच भी विभिन्न तिथियों में अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी सुविधा 

गया जंक्शन होकर चलने वाली रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन से गयाजी, जहानाबाद, पटना और मगध क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। रेलवे के इस कदम का छात्रों और अभिभावकों ने स्वागत किया है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.