न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
साकेत / पटना : बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। जन सुराज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पटना में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न की शुरुआत हो चुकी है।
जन सुराज के कार्यकर्ता एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मना रहे हैं। खुशी के इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि 3 अगस्त को बांकीपुर में बीजेपी का किला ध्वस्त हो गया। उन्होंने कहा कि जनता ने नेता नहीं, एक बेहतर कार्यकर्ता प्रशांत किशोर को चुना है।
पीके की बढ़त को बांकीपुर के हर कार्यकर्ता और जनता की जीत बताया जा रहा है। बिहार बदलाव की ओर बढ़ रहा है और यह सिर्फ शुरुआत है। भाजपा के कई स्टार प्रचारकों के बावजूद जनता ने बदलाव को चुना। मतगणना के हर राउंड के साथ प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़ते जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आने वाले चुनावों में भी जन सुराज बेहतर प्रदर्शन करेगा।
