Voice of Eastern India

डेहरी EO के पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या कहा सिविल सर्जन ने  


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अविनाश श्रीवास्तव / सासाराम:
डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है वह चौंकाने वाली है। जिस मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया था उसने अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है। जिसके बाद सिविल सर्जन ने जो रिपोर्ट दिया है, वह काफी गंभीर है। 

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन का कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी की मल्टीपल इंजरी से मौत हुई है। उनके सिर पर गंभीर चोट था, उसके अलावा उनके गर्दन की दोनों हड्डियां टूट गई थी। जिस कारण उनकी सांस रुक गई थी। उनके सीने के दोनों तरफ की पसलियां बुरी तरह टूट गई थी। इसके अलावा, उनका लिवर फट गया था। विमल कुमार के गले का थायराइड बन पूरी तरह से टूट चुका था। लेकिन उनके शरीर पर किसी धारदार हथियार का निशान नहीं था। 

आंतरिक रक्तस्राव होने से उनका हृदय काम करना बंद कर दिया था। फेफड़ा में भी गंभीर चोट लगा था। सिविल सर्जन ने बताया कि सासाराम में जो पोस्टमार्टम हुआ उसके बाद जो रिपोर्ट आई है उसके अनुसार हार्ड एंड ब्लंट इंजरी है। जिसमें शरीर में कोई धारदार चीज भोका या गोली नहीं मारा गया। लेकिन शरीर के लगभग सभी मेजर पार्ट्स एंजॉयड निकला है। सिर पर भारी चीज से प्रहार है। जिससे ब्लिडिंग हुई है। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी का लंग, लीवर, सीना, फेफड़ा, गला सभी जगह गंभीर जख्म है। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.