Voice of Eastern India

करंट लगने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
संजय श्रीवास्तव / आरा :
जिले के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में बुधवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

जानकारी के अनुसार मृतकों में चांदी थाना क्षेत्र के चांदी का वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. मंगरु साह के 56 वर्षीय पुत्र महेंद्र साह एवं उसी गांव के निवासी राजेंद्र साह का 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार शामिल है। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा लगते है। महेंद्र साह पेशे से मिठाई दुकानदार है और चांदी बाजार पर अपना मिठाई दुकान चलाते हैं। जबकि संजय कुमार उसी दुकान पर काम करता था। 

इधर मृतक महेंद्र सिंह के बेटे रवि कुमार ने बताया कि उसके पिता अपने चचेरे भाई के साथ चांदी-कुल्हड़िया रोड पर टहलने निकले थे। जहां बंदरों के द्वारा बिजली का तार छोड़ दिया गया था और जो बीच रास्ते में गिर पड़ा था। टहलने के दौरान वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से छटपटाना लगे। तभी उनका भतीजा संजय कुमार उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लके आये। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें को मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.