न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह / पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में न्यूज11 भारत से विजय शेखर सिंह ने टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से खास बातचीत की। शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे बदलाव की जीत बताते हुए बीजेपी पर अहंकार का आरोप लगाया। वहीं छात्र आंदोलन को लेकर भी उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन किया
जनता ने तोड़ा भाजपा का अहंकार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जनता बदलाव चाहती थी और इसी कारण प्रशांत किशोर की जीत हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी जीत का अहंकार था, लेकिन जनता ने उस अहंकार को तोड़ने का काम किया।
पीके को जनता के समर्थन से मिली जीत
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर उस समय नीतीश कुमार भी मुख्यमंत्री होते, तब भी प्रशांत किशोर की ही जीत होती, क्योंकि जनता परिवर्तन चाहती थी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन जनता के समर्थन ने उन्हें जीत दिलाई।
